Asia Cup 2025 In Bihar: 29 अगस्त से राजगीर में शुरू होंगे मैच, सज गए मैदान, तैयारियां आखिरी दौर में…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Aug 2025 4:49 PM

विज्ञापन

एशिया कप 2025

Asia Cup 2025 In Bihar: बिहार के राजगीर में एशिया कप 2025 को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में है. 29 अगस्त से मैच शुरू हो जायेंगे. बुधवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवीन्द्रन शंकरण ने बिहार के हॉकी ट्रेनियों से बड़ी बात ही.

विज्ञापन

Asia Cup 2025 In Bihar: बिहार में पहली बार एशिया कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है. 29 अगस्त से राजगीर में मैच शुरू हो जायेंगे. इससे पहले बुधवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवीन्द्रन शंकरण ने बिहार के हॉकी ट्रेनियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ट्रेनियों को आगामी एशिया कप राजगीर 2025 के दौरान बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका की जानकारी दी.

ट्रेनियों से क्या कहा?

उन्होंने ट्रेनियों को बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान उनकी भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और गरिमामयी होगी. एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर, बिहार में होने जा रहा है. जिसमें एशिया की प्रमुख पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी. इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में स्थानीय प्रशिक्षुओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है.

ट्रेनियों के लिए गर्व की बात

रवीन्द्रन शंकरण ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के ट्रेनियों को यह अवसर मिलना गर्व की बात है. इस टूर्नामेंट के माध्यम से वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्था को नजदीक से समझ पाएंगे और उनके भीतर जिम्मेदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होगा. बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स की भूमिका में वे आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनेंगे.

दी जा रही है विशेष

दूसरी तरफ राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा इन ट्रेनियों को विशेष ट्रेनिंग प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे टूर्नामेंट के दौरान अपने दायित्वों को पूरी कुशलता और अनुशासन के साथ निभा सकें.

फ्री में मिलेगी एंट्री

मालूम हो, हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में प्रवेश फ्री होगा. फैंस अपनी फ्री टिकट www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर रजिस्टर करके प्राप्त कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें वर्चुअल टिकट मिलेगा. यह प्रणाली फैंस को बिना किसी झंझट और फिजिकल टिकट रिडेम्पशन के आसानी से स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए बनाई गई है.

Also Read: नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकी, संदिग्धों की सुराग देने वालों को मिलेगा 50 हजार का इनाम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन