सीएम फेस पर राहुल गांधी से अलग राय रख गए अखिलेश प्रसाद, प्रभात खबर संवाद में दिया बड़ा बयान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Sep 2025 5:01 PM
प्रभात खबर संवाद में बोलते अखिलेश प्रसाद सिंह
Prabhat Khabar Samvad: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था. राहुल गांधी की यात्रा के बाद से माहौल बदला है. महागठबंधन के तरफ से सीएम फेस कौन होगा इसे लेकर भी उन्होंने खुलासा किया है.
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में हम पूरी ताकत से उतरेंगे. अखिलेश सिंह ने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा के बाद से जनता से हमारा रिश्ता ज्यादा मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता महागठबंधन को अपना आशीर्वाद देगी.
सीएम फेस पर क्या बोले
अखिलेश प्रसाद सिंह से जब पूछा गया कि महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर जारी खींचतान कब थमेगा, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे बीच किसी भी मुद्दे को लेकर कोई मनमुटाव नहीं है. राजद सबसे बड़ी पार्टी है. इसकी प्रेजेंस हमारी पार्टी से कहीं अधिक है.
उन्होंने कहा कि पिछले बार की तरह ही इस बार भी सीएम फेस तेजस्वी यादव ही होंगे. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी से सीएम फेस को लेकर जब सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि हमारा मकसद एनडीए को सत्ता से हटाना है. उन्होंने तेजस्वी के नाम पर कोई जवाब नहीं दिया था.
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का पीएम पर तंज, बोले- मुझे मैदान में दौड़ते देखा, चाय बेचते मोदी को किसने देखा
लोकसभा के बाद विधानसभा में भी करेंगे बेहतर प्रदर्शन
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हमारी पार्टी का स्ट्राइक रेट बेहतर रहा. यहां की जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आशीर्वाद दिया. दो-तीन महीने बाद बिहार में चुनाव है. ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










