Prabhat Khabar Samvad: नीतीश कुमार ने लाखों नौकरियां दी लेकिन कभी उसके बदले जमीन नहीं लिया, प्रभात खबर संवाद में बोले संजय झा
मंच पर मौजूद संजय झा (बाएं)
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि हमारी सरकार बिहार को आगे ले जाने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा नीतीश कुमार सरकार में हर वर्ग के लिए काम हो रहा है.
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में जदयू नेता संजय झा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता किसी बहकावे में नहीं आने वाली है. बिहार में हम विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जायेंगे और पूरा विश्वास है कि हमें आशीर्वाद मिलेगा.
हमने नौकरियां दीं लेकिन उसके बदले जमीन नहीं लिखवाई
संजय झा ने राजद, लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लाखों नौकरियां दी. युवाओं को रोजगार दिया. लेकिन कोई यह नहीं कह सकता है कि हमने किसी से जमीन लिखवाई हो. हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति के तहत सरकार चलाने में भरोसा रखते हैं.
नीतीश सरकार के काम को एक किताब में नहीं समेटा जा सकता
संजय ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जितना काम नीतीश कुमार ने करवाया है उसे एक किताब में नहीं समेटा जा सकता है. उसे वॉल्यूम में लिखनी पड़ेगी. बिहार की स्थिति 2005 से पहले क्या थी और अब क्या है यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है.
NDA गठबंधन की एकजुटता पर क्या बोले
संजय झा से जब पूछा गया कि क्या बीजेपी के साथ जदयू का तालमेल इस बार के चुनाव में सही रहेगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और अटल बिहारी वाजपेयी के समय इस दोस्ती की शुरुआत हुई थी. बीजेपी के साथ हम लंबे समय से रहे हैं. हमारी विचारधारा भले ही अलग हो लेकिन लार्जर कॉज के लिए हम एक हैं और हमारा मकसद बिहार को आगे ले जाना है.
निशांत की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले
संजय झा ने कहा कि हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार हैं. जो निर्णय लेना है वो ही लेंगे. निशांत कुमार राजनीति में आयेंगे या नहीं इस पर नीतीश कुमार ही कॉल लेंगे. लेकिन पार्टी में शामिल हर शख्स की इच्छा है कि वो पार्टी में आएं.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










