सिर्फ 3 चीजों से बनाएं स्ट्रॉबेरी जैम, शेफ नेहा ने किया शेयर 

Updated:
विज्ञापन
सिर्फ 3 चीजों से बनाएं स्ट्रॉबेरी जैम, शेफ नेहा ने किया शेयर 

शेफ नेहा दीपक शाह की बताई की इन 3 सामग्री से आप घर पर तैयार कर सकते हैं हेल्दी और टेस्टी जैम. इस रेसिपी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @nehadeepakshah पर शेयर किया है.

विज्ञापन

अब आपको मार्केट में मिलने वाले चीनी और प्रिजर्वेटिव वाले जैम खाने की जरूरत नहीं, क्योंकि आज हम आपको शेफ नेहा दीपक शाह की 20 कैलोरी/सर्व (20 calories / serve) वाले स्ट्रॉबेरी जैम बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप सिर्फ 3 सामग्री का इस्तेमाल करके आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये हेल्दी होने के साथ खाने में बहुत टेस्टी होते हैं. आप इसे बच्चों की टिफिन में ब्रेड के साथ, ऑफिस टिफिन और हल्की भूख के समय खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में शेफ नेहा दीपक शाह की रेसिपी से गिल्ट फ्री जैम बनाने का तरीका. 

स्ट्रॉबेरी जैम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्ट्रॉबेरी – 200 ग्राम 
  • चिया सीड्स – 2 छोटी चम्मच
  • अपनी पसंद का स्वीटनर (शेफ ने जीरो कैलोरी स्वीटनर इस्तेमाल किया है)

स्ट्रॉबेरी जैम बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन में स्ट्रॉबेरी को धीमी आंच पर थोड़े से पानी के साथ पकाएं, जब तक वे नरम होकर हल्की गाढ़ी न हो जाएं. 
  • अब आप इसे ठंडा होने दें. इसके बाद इसे जैमी टेक्स्चर देने के लिए चिया सीड्स डालें. 
  • इसके बाद अब आप इसे मीठा करने के लिए स्वीटनर डालें. इसे अच्छे से मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें जिससे ये गाढ़ा हो जाए. 
  • अब इसे किसी साफ जार में भर लें. जब मन चाहे आप इसे निकालकर खाएं और स्वाद का मजा लें.  

कुछ टिप्स 

  • स्ट्रॉबेरी पकाते समय थोड़ा सा पानी जरूर डालें जिससे वो जले नहीं. 
  • इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं है, इसलिए इसे फ्रिज में स्टोर करें और 5 दिन के अंदर इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola