आइआइटी पटना के सहयोग से गंगा देवी महिला महाविद्यालय में एआइ पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू
Published by : JUHI SMITA Updated At : 17 Nov 2025 6:32 PM
गंगा देवी महिला कॉलेज में एमएमटीटीसी, आइआइटी पटना के सहयोग से शिक्षकों के लिए एआइ फॉर ऑल विषय पर एक 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत हुई है.
संवाददाता,पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में एमएमटीटीसी, आइआइटी पटना के सहयोग से शिक्षकों के लिए एआइ फॉर ऑल विषय पर एक 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत हुई है. हाइब्रिड मोड में आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन आइआइटी पटना के निदेशक डॉ टीएन सिंह और कॉलेज की प्राचार्या प्रो विजय लक्ष्मी ने किया. सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए इस बात पर जोर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) वर्तमान समय की अनिवार्य मांग है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें एआइ के महत्व को समझना होगा और इसके सदुपयोग, सीमाओं को भी जानना होगा. आइआइटी पटना के डॉ एसके फरिदा ने अपने समसामयिक व्याख्यान में एआइ और नेचुरल इंटेलिजेंस पर रोचक तथ्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अभिनय कुमार सिंह ने बताया कि इस 12 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गयी है कि यह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मानविकी – सभी संकायों के शिक्षकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. कॉलेज सह समन्वयक डॉ रेणु कुमारी ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










