तेज प्रताप के प्रत्याशी को टांगकर ले गई पुलिस, वोटिंग के बीच हंगामा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Feb 2026 12:24 PM

विज्ञापन

प्रत्याशी रिंकल यादव को ले जाती पुलिस

PUSU Election: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग के बीच जमकर बवाल हुआ. तेज प्रताप यादव की पार्टी के प्रत्याशी को पुलिस अपने साथ ले गई. रिंकल यादव अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं. आज वोटिंग दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी.

विज्ञापन

PUSU Election: छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह 8:30 बजे से वोटिंग शुरू हुई. इस बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकल यादव को पुलिस अपने साथ ले गई. इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया. जानकारी के मुताबिक, रिंकल यादव तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रत्याशी हैं.

छात्रों का कहना है कि चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के दौरान रिंकल यादव के नाम से उन्होंने प्रचार किया और जब बैलेट पेपर में नाम आया तो उनका नाम रिंकल कुमार था. इसे लेकर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस प्रत्याशी रिंकल यादव को उठा ले गई.

जेजेडी ने की थी वोट की अपील

पिछले दिनों एक्स के जरिए जेजेडी की तरफ से रिंकल यादव के लिए वोट की अपील की गई थी. पोस्ट में लिखा था, ‘छात्र जनशक्ति जनता दल से हमारे अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार रिंकल यादव जी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. पटना विश्वविद्यालय के छात्रों में अपने भाई रिंकल यादव के लिए भारी उत्साह और समर्थन लगातार देखने को मिला है.’

पोस्ट में यह भी लिखा, ‘रिंकल यादव जी ने लगातार विश्वविद्यालय से संबंधित छात्रों और फैकल्टी के मुद्दों को उठाने और छात्रों की समस्याओं को समझने के साथ उनका हल निकालने संबंधित कार्य किया है. छात्र जनशक्ति जनता दल पटना विश्वविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं से अपील करती है आप रिंकल यादव जी को कल बैलट नंबर -7 पर अपना प्रेम और मत देकर ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने का काम करें.’

85 उम्मीदवारों का फैसला आज

आज अध्यक्ष पद के 11 सहित सेंट्रल पैनल के 40 और काउंसेलर पद के 45 यानी कुल 85 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. चुनाव ड्यूटी में लगाए सभी शिक्षकों को बैलेट बॉक्स खोलने और बंद करने के साथ ही चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी पहले ही दे दी गई थी.

चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो शंकर कुमार ने सभी इलेक्शन ऑफिसर और चुनाव टीम में शामिल सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा था, वोटिंग के लिए विद्यार्थियों को पहचान पत्र और कलम साथ लाना होगा. उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में हैं और विश्वविद्यालय की और से पहचान पत्र नहीं बनाया गया है, वे विभाग के अध्यक्ष से संपर्क कर अस्थायी फोटो के साथ पहचान पत्र और आधार कार्ड साथ में लायेंगे.

आज घोषित होंगे रिजल्ट

सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. हर पद के लिए अलग कलर के बैलेट पेपर हैं. बैलेट पेपर पर ब्लू या ब्लैक पेन से प्रत्याशी के नाम के आगे बॉक्स में क्रॉस का चिह्न लगाकर ही बैलेट पेपर को बैलेट बॉक्स में डालने का आदेश दिया गया था. वेटिंग के बाद बैलेट बॉक्स को प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि के सामने सील कर इसे आर्ट्स कॉलेज काउंटिंग सेंटर भेजा जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. सेंट्रल पैनल के लिए होने वाली मतगणना 6 राउंड में होगी. सेंट्रल पैनल के लिए हर राउंड समाप्त होने के बाद घोषणा की जाएगी. विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में सभी 14 निर्वाचन क्षेत्र के 41 मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स, क्विक फोर्स और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: ‘छात्रा के कंधे-कुहनी पर थे खरोंच के निशान’, प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की स्टाफ ने क्या-क्या बताया?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन