ePaper

किसानों को 10 से 25 जून तक मध्यम अवधि का बिचड़ा बोने की सलाह

Updated at : 07 Jun 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को 10 से 25 जून तक मध्यम अवधि का बिचड़ा बोने की सलाह

शुक्रवार को हुई बारिश धान की खेती के लिए फायदेमंद साबित हुई. कृषि विभाग की ओर से इस बारिश के बीच एडवाइजरी जारी की गयी है.

विज्ञापन

पटना. शुक्रवार को हुई बारिश धान की खेती के लिए फायदेमंद साबित हुई. कृषि विभाग की ओर से इस बारिश के बीच एडवाइजरी जारी की गयी है. इसमें बताया गया है कि 10 जून तक लंबी अवधि का बिचड़ा डालने का यह सही समय है. 10 से 25 जून तक मध्यम अवधि का बिचड़ा बोने सही रहेगा. यह भी सुझाव दिया गया है कि सीधी बुआई करने की इच्छा रखने वाले किसान लंबी अवधि की धान की बुआई अगले सप्ताह में भी कर सकते हैं. बशर्तें उनके पास सिंचाई की व्यवस्था हो. 15 जून तक अगहनी धान का बिचड़ा गिराने का सुझाव दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर कृषि विभाग की ओर से सीधी बुआई का सुझाव किसानों को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन