मोकामा में गंगा में डूबकर महिला की मौत

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 14 Aug 2025 1:06 AM

विज्ञापन

patna news: मोकामा. बुधवार को मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची उत्तरी पंचायत के त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी गंगा घाट पर एक महिला की डूब कर मौत हो गयी.

विज्ञापन

मोकामा. बुधवार को मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची उत्तरी पंचायत के त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी गंगा घाट पर एक महिला की डूब कर मौत हो गयी. रेणु कुमारी (38वर्ष) मरांची उत्तरी पंचायत निवासी रामविलास चौधरी की पुत्री थी. रेणु का ससुराल बख्तियारपुर के निकट था लेकिन वो अपने पति रविशंकर चौधरी के साथ झारखंड के रांची बरियातू में रहती थी और करीब दो माह पूर्व मायके आयी थी. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर महिला अकेले ही घर से निकली थी. काफी देर तक जब वह नजर नहीं आयी तो घर वाले उसे ढूंढते हुए गंगा स्नान की संभावना को देखते हुए गंगा घाट पर पहुंचे. जहां घाट पर महिला की चप्पल पड़ी मिली. संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों ने पानी में महिला की खोज शुरू की और करीब दो घंटे बाद घाट से करीब तीन सौ मीटर दक्षिण झाड़ी में फंसा महिला का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

केवाइसी कराने निकली किशोरी लापता

मसौढ़ी. बैंक में अपने खाते की केवाइसी कराने घर से निकली 17 वर्षीया किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने में आया है. किशोरी की मां ने जहानाबाद के सुदामा कुमार के खिलाफ बुधवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक शहर के एक मोहल्ले की किशोरी ग्रामीण बैंक के अपने खाते की केवाइसी कराने की बात कह पांच-छह दिन पूर्व अपने घर से निकली थी. जब वह शाम तक घर नहीं लौटी. इसी बीच 10 अगस्त को उसकी पुत्री ने अपनी मां को फोन कर बताया कि वह सही सलामत है. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. खोजबीन के दौरान उसे पता चला कि उसकी पुत्री जहानाबाद के सुदामा कुमार से इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी. उसने गलत नीयत से अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भागने का आरोप लगा सुदामा कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन