पटना वीमेंस कॉलेज में जल्द बनेगा नया ब्लॉक

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
पटना वीमेंस कॉलेज में जल्द बनेगा नया ब्लॉक

पटना वीमेंस कॉलेज में कक्षाओं के विस्तार के लिए नयी बिल्डिंग को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में कक्षाओं के विस्तार के लिए नयी बिल्डिंग को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. यह बिल्डिंग साइंस ब्लॉक के पास और जिमनेजियम के सामने का हिस्सा होगा. प्रस्ताव बनाने के बाद सोसाइटी हेड से इसकी स्वीकृति ली जायेगी. वहां से प्रस्ताव पारित होने के बाद पीएमसी को इसे भेजा जायेगा. उम्मीद है कि बिल्डिंग निर्माण का कार्य अगले साल शुरू हो जायेगा और साल के आखिर तक एक नया ब्लॉक बनकर तैयार होगा. इसके अलावा अगले साल कुछ कोर्स के नाम में बदलाव किया जायेगा. कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर एम रश्मि एसी ने बताया कि अब एनइपी के तहत छात्राओं की चार साल की पढ़ाई हो गयी है ऐसे में फिलहाल नये कोर्स की शुरुआत नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन