घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही थी कोमल...महिला कांस्टेबल की कहानी, जिसे ड्यूटी के वक्त स्कॉर्पियो ने रौंदा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jun 2025 1:40 PM

विज्ञापन

कोमल की तस्वीर

Bihar Police: पटना में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में महिला कॉन्स्टेबल कोमल कुमारी की जान चली गई. नालंदा की रहने वाली कोमल चार साल पहले पुलिस में भर्ती हुई थीं और परिवार की इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं. चार दिन से छुट्टी मांग रहीं थीं, लेकिन कर्तव्य ने रोक लिया और वही ड्यूटी उनकी ज़िंदगी की आख़िरी ड्यूटी बन गई.

विज्ञापन

Bihar Police: पटना में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. इस हादसे में महिला कॉन्स्टेबल कोमल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं.

नालंदा जिले की रहने वाली कोमल की पोस्टिंग संपतचक थाना में थी. हादसे के वक्त वह अपने दो सहयोगियों, एसके पुरी थाने के सब-इंस्पेक्टर दीपक मणि और एएसआई अवधेश कुमार के साथ अटल पथ पर चेकिंग ड्यूटी पर थीं. तभी एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया. कोमल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों अधिकारी अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे हैं.

परिवार की इकलौती उम्मीद थी कोमल

कोमल चार साल पहले ही पुलिस सेवा में भर्ती हुई थीं और घर की इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं. पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं और घर में मां के साथ चार छोटी बहनें हैं. मां रंजू देवी ने बताया कि कोमल बीते चार दिनों से छुट्टी की मांग कर रही थी ताकि वह घर आकर परिवार के साथ समय बिता सके, लेकिन ड्यूटी की पुकार ने उसे रोका रखा. अफसोस कि यह ड्यूटी उसकी आखिरी साबित हुई.

ड्राइवर गिरफ्तार, जांच जारी

घटना के तुरंत बाद स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया. फरार ड्राइवर निखिल राज को भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

सियासी बयानबाजी भी शुरू

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने इस घटना को कानून व्यवस्था की विफलता बताया और कहा कि जब राजधानी में वर्दीधारी भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा? कोमल अब केवल एक नाम नहीं, वह कर्तव्य के लिए बलिदान देने वाली उन चुनिंदा महिलाओं में शामिल हो गई हैं, जो आखिरी सांस तक फर्ज निभाती हैं.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती है 4154 KM की दूरी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन