इंटरमीडिएट रिजल्ट : इस महीने के अंतिम सप्ताह में आयेगा परिणाम, पढ़ें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2017 8:28 AM

विज्ञापन

पटना : शिक्षकों के भारी विरोध और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन बहिष्कार की खबरों के बीच छात्रों के लिए एक अच्छी खबर भी आ रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को जानकारी दी है कि इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से हो रहा है. उन्होंने […]

विज्ञापन

पटना : शिक्षकों के भारी विरोध और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन बहिष्कार की खबरों के बीच छात्रों के लिए एक अच्छी खबर भी आ रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को जानकारी दी है कि इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उसकी मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो. बिहार बोर्ड की ओर से दी गयी जानकारी की मानें तो कई जिलों में मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो गया है और पटना के अलावा कई जगहों पर कार्य अपने अंतिम दौर में है. बोर्ड के मुताबिक अब शिक्षकों को वहां भेजा जा रहा है, जहां ज्यादा कॉपियां बच गयी हैं. साथ ही, आठ केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य समाप्ति की ओर है.

जानकारी के मुताबिक इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है. बोर्ड अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि मई के तीसरे सप्ताह या अंतिम सप्ताह में रिजल्ट आ जायेगा. बोर्ड के मुताबिक पटना के केंद्रों पर मुख्यतः भौतिकी और अंग्रेजी की कॉपियां बची हुई हैं. अंग्रेजी की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म हो गया है. बोर्ड के मुताबिक तय समय सीमा के अंदर कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त कर लिया जायेगा. भाषा से संबंधित कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें-

मूल्यांकन केंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन