‘सड़क-पुल निर्माण में गड़बड़ी हुई तो खैर नहीं…’, CM सम्राट ने हाई-लेवल मीटिंग कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीएम सम्राट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Samrat Choudhary: बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पुलों के नियमित सुरक्षा ऑडिट और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में राज्यभर में चल रही सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति, मेंटेनेंस और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

जनता को बेहतर सड़क संपर्क देना सरकार की प्राथमिकता

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क और पुल निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और अनुरक्षण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो.

समय पर पूरी हों परियोजनाएं, वित्तीय प्रबंधन हो मजबूत

मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय बाधाओं के कारण किसी भी परियोजना की गति प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

राज्य के सभी पुलों का होगा सुरक्षा ऑडिट

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी पुलों के नियमित निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की टीम से समय-समय पर पुलों की जांच कराई जाए ताकि किसी भी संभावित खतरे की पहचान समय रहते हो सके. साथ ही सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया.

गंगा पथ परियोजना की प्रगति की भी हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री ने मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर फोरलेन गंगा पथ परियोजना की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत तेज गति से आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि परियोजना के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से पूर्वी बिहार की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर सिंह तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन