राज्य के 96% वोटरों का हुआ सत्यापन, 4% की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
राज्य के 96% वोटरों का हुआ सत्यापन, 4% की तलाश जारी

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार तक करीब 96 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार तक करीब 96 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया है. अब शेष चार प्रतिशत मतदाताओं के सत्यापन का कार्य जारी है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है राज्य में कुल सात करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटरों में से अभी तक सात करोड़ 15 लाख 82 हजार सात (90.64 प्रतिशत) फाॅर्म प्राप्त हो चुके हैं. इसके साथ ही अपने पते से अनुपस्थित पाये गये 41 लाख 65 हजार 814 मतदाताओं (5.27 प्रतिशत) का भी सत्यापन हो किया जा चुका है. अनुपस्थित मतदाताओं में संभवत: मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, एक से अधिक स्थानों पर निबंधित और जिन मतदाताओं का पता नहीं चल पाया है, शामिल हैं. इस प्रकार से कुल 95.92 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जा चुका है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अस्थायी रूप से देश के विभिन्न भागों में गये बिहार के मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चुनाव आयोग देश व्यापी विज्ञापन सहित सभी संभव माध्यमों से सूचित किया जा रहा है. इसके बाद भी एक अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट से छूटे, गलती से जुड गये या कोई त्रुटि हो तो वैसे मतदाताओं को 30 अगस्त तक मौका दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन