पटना : गांधी सेतु पर काम होने वाले भाग में वाहनों का परिचालन होगा ठप

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : गांधी सेतु पर काम होने वाले भाग में वाहनों का परिचालन होगा ठप

पटना : बिहार की राजधानी पटना से पूरे उत्तर बिहार को जोड़ने वाले गांधी सेतु पर आगामी 25 फरवरी से परिचालन बंद होने की संभावना जतायी जा रही है. लाइफ लाइन कहे जाने वाले गांधी सेतु पर मरम्मती का काम जोर-शोर से चल रहा है. गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का काम शुरू होने से पहले […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना से पूरे उत्तर बिहार को जोड़ने वाले गांधी सेतु पर आगामी 25 फरवरी से परिचालन बंद होने की संभावना जतायी जा रही है. लाइफ लाइन कहे जाने वाले गांधी सेतु पर मरम्मती का काम जोर-शोर से चल रहा है. गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का काम शुरू होने से पहले सेतु पर परिचालन बंद कर वाहनों के दबाव की स्थिति देखी जायेगी. सेतु के काम वाले हिस्से में सात दिनों तक वाहनों का परिचालन बंद रखा जायेगा. काम वाले हिस्से में परिचालन बंद रखने के बावजूद सेतु पर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रही, तो जीर्णोद्धार का काम शुरू हो सकता है. काम वाले हिस्से से डायवर्सन कर पूर्वी लेन से वाहनों का परिचालन कराया जायेगा.

वाहनों का परिचालन होगा बंद

जानकारी के मुताबिक वाहनों का परिचालन बंद करने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने की तैयारी पटना व वैशाली जिला प्रशासन को करना है. तैयारी कर लेने की हरी झंडी मिलने के बाद सेतु पर वाहनों का परिचालन ठप होगा. संभावना व्यक्त की जा रही है कि 20 फरवरी के बाद किसी भी दिन हाजीपुर साइड से अप स्ट्रीम यानी पश्चिमी लेन में सेतु के काम वाले हिस्से में वाहनों का परिचालन ठप हो सकता है. सेतु के जीर्णोद्धार के काम सहित फोर लेन सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण की प्रगति को लेकर गुरुवार को सड़क मंत्रालय के सचिव संजय मित्रा ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के साथ विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सहमति मिलने पर सेतु पर काम शुरू होगा. चर्चा के दौरान एनएच की ओर से सेतु के जीर्णोद्वार काम को लेकर की गयी तैयारी के संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया.

मौके पर मौजूद रहे सभी अधिकारी

इस मौके पर डीजीपी पी के ठाकुर, गृह सचिव अमीर सुबहानी, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, सड़क मंत्रालय के महानिदेशक,एनएच के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार, एनएचएआइ के क्षेत्रीय अधिकारी ए के मिश्र, पटना, वैशाली, छपरा के डीएम व एसपी, सेतु का निर्माण करनेवाली एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

मुख्य सचिव ने दी जानकारी

मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सेतु के जीर्णोद्धार के काम शुरू करने पर निर्णय होगा. सेतु पर ट्रैफिक फ्लो का एसेसमेंट होने के बाद निर्णय लिया जायेगा. एनएच द्वारा काम शुरू करने की तैयारी के संबंध में प्रजेंटेंशन दिखाया गया. मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि गांधी सेतु के निर्माण को लेकर एजेंसी तैयारी कर ली है. काम शुरू होने से पहले सात दिनों तक वाहनों का परिचालन बंद कर एसेसमेंट किया जायेगा. सेतु पर ट्रैफिक व्यवस्था समान्य रखने की तैयारी को लेकर पटना व वैशाली जिला के डीएम व एसपी को कहा गया है. एक सप्ताह के अंदर काम शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि फोर लेन सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से करने का निर्देश पटना,छपरा व वैशाली डीएम को मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन