18 से पीपा पुल पर शुरू होगी आवाजाही

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
18 से पीपा पुल पर शुरू होगी आवाजाही

पटना : गांधी सेतु के डाउन स्ट्रीम यानि पूरब भाग में बने पीपा पुल पर 18 फरवरी से आवाजाही शुरू होगी. पीपा पुल तैयार कर लिया गया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पीपा पुल का उद्घाटन करेंगे. पीपा पुल के चालू होने से उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच चार चक्का वाहनों के आवागमन को […]

विज्ञापन
पटना : गांधी सेतु के डाउन स्ट्रीम यानि पूरब भाग में बने पीपा पुल पर 18 फरवरी से आवाजाही शुरू होगी. पीपा पुल तैयार कर लिया गया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पीपा पुल का उद्घाटन करेंगे. पीपा पुल के चालू होने से उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच चार चक्का वाहनों के आवागमन को लेकर सहूलियत होगी. पीपा पुल का उद्घाटन समारोह 18 फरवरी को दोपहर में हाजीपुर साइड में पाया संख्या एक के समीप तेरसिया में होगा.
गांधी सेतु पर वाहनों के दबाव व जीर्णोद्धार को लेकर होनेवाले काम में सहूलियत के लिए पीपा पुल बनाने का निर्णय लिया गया. पीपा पुल बन कर तैयार है. अभी एक पीपा पुल तैयार हुआ है. इसके बाद अब उसके बगल में दूसरा पीपा पुल का भी निर्माण शुरू होगा. फिलहाल तैयार एक पीपा पुल से ही आने-जाने की व्यवस्था होगी. लगभग एक साल में पीपा पुल तैयार हुआ है. लगभग डेढ़ किलोमीटर पीपा पुल के दोनों ओर सड़क निर्माण काम पूरा हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन