फ्लैट बुकिंग के नाम पर छह लाख रुपये लेनेवाला एमडी गिरफ्तार
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

पटना : सांईं राम रियल स्टेट के एमडी सुरेंद्र कुमार को एसकेपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है. आरोप है कि एमडी ने फ्लैट बुकिंग के नाम पर वर्ष 2014 में छह लाख रुपये लिये थे. लेकिन, बाद में बुकिंग कैंसिल कर दी थी. बुकिंग का पैसा चेक से […]
विज्ञापन
पटना : सांईं राम रियल स्टेट के एमडी सुरेंद्र कुमार को एसकेपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है. आरोप है कि एमडी ने फ्लैट बुकिंग के नाम पर वर्ष 2014 में छह लाख रुपये लिये थे. लेकिन, बाद में बुकिंग कैंसिल कर दी थी. बुकिंग का पैसा चेक से दिया गया था. लेकिन, एमडी ने न तो फ्लैट ही दिया और न ही पैसा ही लौटाया.
इस आरोप में पुलिस ने एमडी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. 24 जनवरी को डीएसपी के बाद सिटी एसपी मध्य चंदन कुशवाहा ने धोखाधड़ी के इस मामले को अपनी जांच में सही पाया था. केस को सत्य बताते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया थे. इस संबंध में एसकेपुरी पुलिस ने एमडी को उनके घर से गिरफ्तार किया है. बहादुरपुर के रहनेवाले राजकुमार ने अपनी पत्नी तृप्ता झा के नाम से सांईं राम रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी सुरेंद्र कुमार के माध्यम से फ्लैट की बुकिंग करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




