नीतीश ने बिहार में पद्मावती फिल्म की शूटिंग पर छिड़ी बहस से किनारा किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2017 9:52 PM
पटना : बिहार के दो मंत्रियों के बीच राजस्थान में विरोध के बाद संजय लीला भंसाली को बिहार में पद्मावती फिल्म की शुटिंग को लेकर छिड़ी बहस के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे किनारा करते हुए आज कहा कि फिल्मों को लेकर सामान्य ज्ञान कमजोर है और उन्हें इस फिल्म के बारे में जानकारी […]
पटना : बिहार के दो मंत्रियों के बीच राजस्थान में विरोध के बाद संजय लीला भंसाली को बिहार में पद्मावती फिल्म की शुटिंग को लेकर छिड़ी बहस के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे किनारा करते हुए आज कहा कि फिल्मों को लेकर सामान्य ज्ञान कमजोर है और उन्हें इस फिल्म के बारे में जानकारी नहीं है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पद्मावती फिल्म को लेकर राजस्थान में भंसाली पर हुए हमले की हाल में घोर निंदा करते हुए उन्हें इसकी बिहार में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने उनके द्वारा आमंत्रण दिये जाने का विरोध किया था.
मुझे फिल्म की कोई जानकारी नहीं-नीतीश
जय कुमार सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के लोगों ने इस फिल्म को लेकर राजस्थान में हिंसक प्रदर्शन किया था. नीतीश ने कहा कि उन्हें इस फिल्म के बारे में जानकारी नहीं है और यह भी नहीं पता दोनों मंत्रियों ने इसके बारे में क्या कहा. उन्होंने मजाकिया अंदाज ने कहा कि फिल्मों के ज्ञान के मामले में वे कमजोर हैं और प्रश्नकर्ता से कहा कि वे उन्हें उक्त फिल्म के बारे में बतायें.
पद्मावती विवाद से अपने को किया किनारा
पटना में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री की. इस बातचीत के दौरान जय कुमार सिंह उपस्थित थे, पर तेजस्वी यादव वहां नहीं थे. जयपुर में पद्मावती फिल्म की शूटिंग के दौरान गत 27 जनवरी को करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा भंसाली के साथ हाथापायी करने की तेजस्वी ने निंदा करते हुए भाजपा शासित राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्न उठाया था और बिहार में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया था. उनके पिता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किये थे. प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत ने तेजस्वी के उक्त ट्वीट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था और अपने उपन्यास पर बिहार में फिल्मायी गयी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के दौरान गर्मजोशी भरे स्वागत की चर्चा की थी. जदयू से मंत्री जय कुमार सिंह ने गत शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में कहा था कि मंत्री के तौर पर नहीं पर एक क्षत्रीय होने के नाते वे हर मुमकिन इसका विरोध करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










