ePaper

राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपने बेटे के साथ पहुंची संसद

Updated at : 01 Feb 2017 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपने बेटे के साथ पहुंची संसद

नयी दिल्ली : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती बुधवार को संसद कीकार्यवाही के दौरान अपने बेटे के साथ यहां पहुंची. लालू यादव का नाती अपनी मां मीसा की गोद में संसद पहुंचा तो उसे पुचकारने वालों की तादाद भी बढ़ गयी. अपनी मां के साथ पहुंचे छोटू को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती बुधवार को संसद कीकार्यवाही के दौरान अपने बेटे के साथ यहां पहुंची. लालू यादव का नाती अपनी मां मीसा की गोद में संसद पहुंचा तो उसे पुचकारने वालों की तादाद भी बढ़ गयी. अपनी मां के साथ पहुंचे छोटू को सभी पार्टियों के सांसदों ने दुलार किया और उसके साथ तस्वीर के लिए पोज दीं.

जानकारी के मुताबिक मीसा भारतीनेअभीअपने बेटे का नाम नहीं रखा गया है, लेकिनवो उन्हें छोटू कहती हैं. मीसा सदन के अंदर अपनी उपस्थिती दर्ज कराने गयी थीं, जिसके बाद वे वापस लॉबी में अपने बेटे के पास आ गयीं.

मालूम हो कि राजनीति में काफी सक्रिय रहने वाली मीसा ने कुछ महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया है. इससे पहले भी वो अपने बेटे को शीतकालीन सत्र के पहले दिन लेकर संसद पहुंची थीं. इस दौरान जब उनसे अपने बेटे के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि अभी उसका नाम नहीं रखा गया है. बता दें कि मीसा भारती साल 2014 का लोकसभा चुनाव पाटलीपुत्र से हार गयी थीं, उसके बाद उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन