लोजपा सांसद संग कुख्यात अपराधी का फोटो Viral

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 6:04 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार में अपराधियों और राजनेताओं के बीच पूर्व में भी संबंधों के चर्चे होते रहे हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों बिहार में सोशल मीडिया पर फिर सेचर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर लोजपा नेता और रामविलास पासवान के भाइयों के साथ एक कुख्यात अपराधी राम उत्तीर्ण पासवान […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में अपराधियों और राजनेताओं के बीच पूर्व में भी संबंधों के चर्चे होते रहे हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों बिहार में सोशल मीडिया पर फिर सेचर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर लोजपा नेता और रामविलास पासवान के भाइयों के साथ एक कुख्यात अपराधी राम उत्तीर्ण पासवान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फिलहाल मामले कीजानकारीमिलने के साथ ही पुलिसने कुख्यातकी तलाश तेज कर दी है.

क्या हैं मामला

मामला समस्तीपुर से जुड़ा है जहां दो जिलों समस्तीपुर और बेगूसराय जिले में अपराध का पर्याय बन चुके और जेल से फरार अपराधी राम उत्तीर्ण पासवान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है. इस तस्वीर में राम उत्तीर्ण पासवान दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान तथा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपतिनाथ पारस के साथ दिख रहे है.मालूमहो कि दोनों नेता यानि रामचंद्र पासवान और पशुपतिनाथ पारस केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई हैं.

राम उत्तीर्ण पासवान को ढूंढ रही है पुलिस
इलाके के कुख्यात और 50 हजार के इनामी अपराधी रामउतीर्ण पासवानउर्फ तेरे नाम को पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही है. लेकिन उसकी तस्वीरेंलोजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. चर्चा है कि 50 हजार का ईनामी अपराधी इन दिनों सोशल मीडिया पर नाम बदल कर राजनेताओं के साथ करीबी बढ़ा रहा है. रामउतीर्ण पासवान उर्फ तेरे नाम सोशल मीडिया पर राहुल पासवान के नाम से काफी सक्रिय है.

पूर्व में भी जा चुका है जेल
राम उत्तीर्ण पासवान पर समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. शातिर अपराधी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है और जनवरी 2013 में उपकारा दलसिंहसराय से फरार हो चुका है. तब से आज तक यानि पुलिस चार साल से पुलिस उसे ढूंढने में लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन