ePaper

PM मोदी पर लालू ने साधा निशाना, कहा-धूल में लट्ठ मारना बंद करिये

Updated at : 15 Dec 2016 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी पर लालू ने साधा निशाना, कहा-धूल में लट्ठ मारना बंद करिये

पटना : पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को लेकर लालू यादव लगातार बयान दे रहे हैं. लालू यादव कालाधन और नोटबंदी के मसले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में लगे हैं. उन्होंने अपने ताजा बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि धूल में लट्ठ मारना बंद करिये. […]

विज्ञापन

पटना : पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को लेकर लालू यादव लगातार बयान दे रहे हैं. लालू यादव कालाधन और नोटबंदी के मसले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में लगे हैं. उन्होंने अपने ताजा बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि धूल में लट्ठ मारना बंद करिये. लालू ने कहा है कि आत्ममुग्धता एवं आत्मप्रसिद्धि के फ्रेम से बाहर निकलकर विवेकपूर्ण देश को चलायें. लालू ने पीएम मोदी से कहा है कि गरीब जनता को तबाह मत कीजिये. लालू ने मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है. ये एक तरफ किक मारते हैं, मंत्री दूसरी तरफ, तीसरा मंत्री किसी और तरफ और आरबीआइ-वित्त विभाग की भी अपनी-अपनी किक है.

लालू यादव ने ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की भी खबर ली है. लालू ने ट्विटर पर उस खबर का हवाला दिया है जिसमें एक चैनल से बातचीत में पीयूष गोयल कह रहे हैं कि नोटबंदी का मुख्य उद्देश्य था बैंक खातों में पैसा लाना. इसे लेकर लालू ने तंज कसते हुए कहा है कि इसका मतलब नोटबंदी के बाद जो कालाधन वापस लाने की बात थी, आतंकवाद और नकली नोट पर नकेल की बात कही जा रही थी, क्या वह सिर्फ जुमला थीं. लालू ने मोदी को कहा है कि आप देश चला रहे हैं कि फुटबॉल खेल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन