नोटबंदी को लेकर JDU में नहीं मतभेद : शरद यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 7:23 PM

विज्ञापन

पटना : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद यादव ने नोटबंदी को लेकर जदयू में मतभेद होने से आज साफ इंकार किया है. शरद यादव ने कहा कि नोटबंदी को लेकर पार्टी में किसी प्रकार का अंर्तविरोध नहीं है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर हमारे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद यादव ने नोटबंदी को लेकर जदयू में मतभेद होने से आज साफ इंकार किया है. शरद यादव ने कहा कि नोटबंदी को लेकर पार्टी में किसी प्रकार का अंर्तविरोध नहीं है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर हमारे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान में कोई अंतर नहीं हैं.

ईटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि कालाधन के खिलाफ नोटबंदी का हमलोग समर्थन करते हैं लेकिन लोगों को हो रही दिक्कतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा किपूरा विपक्ष नोटबंदी पर सरकार की अधूरी तैयारी के खिलाफ है. सरकार को पूरी तैयारी के बाद ही बड़े नोट बंद करने का फैसला करना चाहिए था.

वहीं, इस मुद्दे पर जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केपीएम मोदी की नोटबंदी के निर्णय का समर्थन को जदयू और भाजपा में निकटता नहीं समझा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कालेधन पर रोक लगाने के लिए बड़े नोटों को चलन से बाहर करने की मांग काफी दिनों से कर रही थी. केंद्रसरकार ने उसी मांग के अनुरुप निर्णय लिया है. इसमें तो जदयू की ही बात मानी गयी है.

केसीत्यागी ने कहा कि बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस का महागठबंधन मजबूती से सरकार चला रहा हैऔर जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है. हमारी पार्टी भाजपा के सिद्धांतों के खिलाफ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन