बिहार के मोस्ट एलीजिबल बैचलर हैं तेजस्वी : शॉटगन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2016 11:38 AM
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मिल रहे शादी के प्रस्तावों पर चुटकी लेते हुए बॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार में अभी तेजस्वी सबसे योग्य कुंवारे हैं और स्वयंवर के भी योग्य हैं. बिहार चैंबर अॉफ कॉमर्स की वर्षगांठ […]
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मिल रहे शादी के प्रस्तावों पर चुटकी लेते हुए बॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार में अभी तेजस्वी सबसे योग्य कुंवारे हैं और स्वयंवर के भी योग्य हैं. बिहार चैंबर अॉफ कॉमर्स की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए एक दिन में शादी के 50,000 प्रस्ताव आ जाना आम बात नहीं है. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वाकई में वो अभी बिहार के मोस्ट एलीजिबल बैचलर हैं.
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हमारे सामने बिहार के सबसे योग्य कुंवारे मौजूद हैं, जिनके सामनेपचास हजार लड़कियों की शादी के प्रस्ताव आ चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगली बार आऊंगा तो यह प्रस्ताव 50 लाख पहुंच जायेगा. ये स्वयंवर के योग्य हैं.
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव से शादी करने लिए जुलाई से अब तक एेसे हजारों मैसेज व्हाट्सएप के उस विभागीय नंबर पर आ चुके हैं जो सड़कों की समस्याओं की जानकारी के लिए जारी हुआ था. लड़कियां उनसे शादी की इच्छा ही नहीं जता रहीं, अपने बारे में जानकारी भी दे रही हैं. पढ़ाई, खानदान, रंग, ऊंचाई आदि की भी जानकारी इस नंबर पर मिल रही है. मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा था कि लड़कियां शायद इसे उनका पर्सनल नंबर समझ कर प्रस्ताव भेज रही हैं, लेकिन वो शादी अपनी मां-पिता जी की आज्ञा से ही करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










