ePaper

राजभवन ने लगायी बिहार के कुलपतियों के नीतिगत निर्णय लेने पर रोक

Updated at : 20 Oct 2016 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
राजभवन ने लगायी बिहार के कुलपतियों के नीतिगत निर्णय लेने पर रोक

पटना : राजभवन ने राज्य के सभी परंपरागत 11 विश्वविद्यालयों में कुलपति के नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगा दी है. राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने राज्य के उन सभी विश्वविद्यालयों में जहां के कुलपतियों का कार्यकाल खत्म होने वाला है, वहां किसी भी प्रकार के नीतिगत फैसले लेने पर पाबंदी लगा दी है. […]

विज्ञापन

पटना : राजभवन ने राज्य के सभी परंपरागत 11 विश्वविद्यालयों में कुलपति के नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगा दी है. राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने राज्य के उन सभी विश्वविद्यालयों में जहां के कुलपतियों का कार्यकाल खत्म होने वाला है, वहां किसी भी प्रकार के नीतिगत फैसले लेने पर पाबंदी लगा दी है. राज्य के इन 11 विश्वविद्यालयों में नये कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कुलाधिपति के प्रधान सचिव इएसएसएन बाला प्रसाद ने संबंधित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है.

राजभवन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के उन सभी विश्वविद्यालयों, जिनके कुलपतियों का कार्यकाल निकट भविष्य में खत्म हो रहा है, उन्हें नीतिगत निर्णय नहीं लेने और किसी प्रकार की नियुक्ति या तबादला की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, ऐसी कोई नयी योजना या नये काम, जिनमें वित्तीय दायित्व का निर्धारण हो रहा हो, वैसे निर्णय भी नहीं लिये जाने का निर्देश दिया गया है. राजभवन में साफ किया है कि अगर किसी विशेष परिस्थिति में किसी प्रकार के नीतिगत, वित्तीय निर्णय लिये जाने की जरूरत हो, तो कुलाधिपति से पूर्वानुमति लेने के बाद कार्रवाई की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन