भगदड़ जैसे हादसों से बचने के लिए बनाएं दिशानिर्देश : शरद यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2016 12:29 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाराणसी में एक धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मचने से 24 लोगों की जान जाने पर अफसोस जाहिर करते हुए जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को नियमित करने के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग करते हुए आज कहा कि ऐसे आयोजनाें के दौरान इस तरह के हादसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाराणसी में एक धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मचने से 24 लोगों की जान जाने पर अफसोस जाहिर करते हुए जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को नियमित करने के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग करते हुए आज कहा कि ऐसे आयोजनाें के दौरान इस तरह के हादसे आम हो गए हैं.

राज्यसभा सदस्य शरद यादव ने एक बयान में कहा है ‘‘मैं यह कहना चाहूंगा कि ऐसे आयोजनाें के दौरान इस तरह के हादसे आम हो गये हैं. समुचित दिशानिर्देश और व्यवस्था बनाने की जरुरत है ताकि देश में फिर कभी ऐसे हादसे न हो पाएं.’ यादव ने कहा कि कल भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने से वह दुखी हैं. उन्होंने पीड़ितों के परिवार वालों के प्रति संवेदना जाहिर की.

उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी जिले की सीमा पर कल बाबा जयगुरदेव संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे श्रद्धालुओं में मची भगदड़ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी तथा बड़ी संख्या में अन्य लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन