पत्रकार हत्याकांड : कैफ को CBI ने 3 दिनों के रिमांड पर लिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2016 2:09 AM
सीवान:बिहार के सीवान में सीबीआइ टीम ने शनिवार को मो शमशीर कैफ उर्फ बंटी को पूछताछ के लिए मंडल कारा सीवान से तीन दिनों के रिमांड पर मुजफ्फरपुर लेकर चली गयी. मो कैफ पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मामले में आरोपित है. 13 मई 2016 को राजदेव रंजन की हत्या कर दी गयी थी. मालूम […]
सीवान:बिहार के सीवान में सीबीआइ टीम ने शनिवार को मो शमशीर कैफ उर्फ बंटी को पूछताछ के लिए मंडल कारा सीवान से तीन दिनों के रिमांड पर मुजफ्फरपुर लेकर चली गयी. मो कैफ पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मामले में आरोपित है. 13 मई 2016 को राजदेव रंजन की हत्या कर दी गयी थी.
मालूम हो कि कैफ को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआइ ने सीबीआइ अदालत मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को आवेदन दिया था, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए रिमांड पर लेने के लिए आदेश निर्गत किया था. आदेश मिलते ही सीबीआइ टीम शनिवार को मंडल कारा सीवान पहुंची और कैफ को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लेकर मुजफ्फरपुर चली गयी.
मंडलकारा अधीक्षक विधु भारद्वाज ने बताया कि सीबीआइ ने कैफ को शनिवार को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. बताते चलें कि सीबीआइ ने सीजेएम कोर्ट सीवान की अदालत में आवेदन देकर 29 सितंबर को पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मामले में कैफ को रिमांड किया था. मो कैफ पर आरोप है कि 13 मई, 2016 को शाम के सात बजे हत्या के समय वह ओवरब्रिज पर हथियार के साथ लैस होकर साजिशकर्ता लड्डन मियां, जिम्मी व जावेद के साथ खड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










