ePaper

भाजपा का जमीर मर चुका है : लालू

Updated at : 04 Oct 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का जमीर मर चुका है : लालू

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने झारखंड में किसानों की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा की जमीर मर चुकी है. उन्होंने कहा है कि झारखंड की हिटलरशाही, दमनकारी, पूंजीपति व तानाशाही भाजपाई सरकार ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अनेक निहत्थे किसानों को मौत के घाट उतार दिया. पूंजीपतियों […]

विज्ञापन
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने झारखंड में किसानों की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा की जमीर मर चुकी है. उन्होंने कहा है कि झारखंड की हिटलरशाही, दमनकारी, पूंजीपति व तानाशाही भाजपाई सरकार ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अनेक निहत्थे किसानों को मौत के घाट उतार दिया. पूंजीपतियों की गोद में खेलने वाली भाजपाई सरकार किसानों की जमीन भी ले रही है. फेसबुक पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि गरीब, आदिवासी व वंचित लोगों पर अकारण गोलीबारी कर उन्हें मारा जा रहा है. ताकि ये डर जायें और अपने चहेते पूंजीपतियों को सरकार किसानों की जमीन पर कब्जा दिलवा सके.
दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि रविवार को वे पूरे दिन सीएम के साथ रहे अौर मीडिया में भी आते रहे. सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि सुशील कुमार मोदी को इस पर भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस तो करना चाहिए था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन