लालू का बड़प्पन है कि जेल भेजने वाले नीतीश को बनाया सीएम : अमर

पटना : अपने पितरों को गया में पिंडदान करने पहुंचे सपा के महासचिव अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. अमर सिंह ने यूपी चुनाव को लेकर भी कई बातें कहीं. अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के इकलौता शेर हैं. पटना […]
पटना : अपने पितरों को गया में पिंडदान करने पहुंचे सपा के महासचिव अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. अमर सिंह ने यूपी चुनाव को लेकर भी कई बातें कहीं. अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के इकलौता शेर हैं. पटना पहुंचने के बाद नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए अमर सिंह ने मीडिया से बताया कि हर शेर का एक इलाका होता है, इस बात को नीतीश को यूपी चुनाव में अच्छे से जानना चाहिए. अमर ने कहा कि बिहार में साथ रहने वाले लालू पहले ही यूपी चुनाव में नीतीश कुमार से अलग हो गये है. अमर ने कहा कि यूपी चुनाव में नीतीश कुमार की ताकत अठन्नी मात्र रह गयी है.
अमर सिंह ने जदयू द्वारा यूपी में चलाये जा रहे चुनाव अभियान को जमकर कोसा और कहा कि राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने जिस तरह मुलायम सिंह यादव का समर्थन किया है उससे नीतीश कुमार का अभियान पहले ही कमजोर हो चुका है. अमर सिंह ने लालू की तारीफ करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बड़प्पन है कि जेल भेजने वाले नीतीश कुमार को उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री बना डाला. बिहार की सबसे बड़ी पार्टी लालू प्रसाद की है और नीतीश का सिंहासन लालू के कारण ही आज खड़ा है. अमर सिंह ने साफ कहा कि नीतीश कुमार का अपना कोई जनाधार नहीं है. अमर सिंह ने साफ किया है कि जब जेल भेजने वाले को लालू सीएम बना सकते हैं तो समधी मुलायम के खिलाफ कैसे चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




