फुलवारी शरीफ में भीषण आग: पेंट दुकान और गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान

भीषण आग के बाद मौके पर दमकल गाड़ी
Patna News: फुलवारी शरीफ में पटना-खगौल मुख्य मार्ग पर एक पेंट दुकान और गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) पटना-खगौल-फुलवारी शरीफ मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक पेंट दुकान और उसके गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगते ही गोदाम से घना धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए.
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो बड़ी गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.
यातायात बाधित, पुलिस ने संभाली स्थिति
आग बुझाने के दौरान मुख्य मार्ग पर दमकल वाहनों और भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और स्थिति को सामान्य कराया.
दुकान संचालक के अनुसार आग में पेंट, अन्य सामग्री और गोदाम का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लगभग दो लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है. फिलहाल नुकसान का आकलन जारी है. पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं.
इसे भी पढ़ें: पटना में NH किनारे बने अवैध ढाबों और पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिनों में हटाने का DM का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










