ePaper

बिहार जदयू की जागीर नहीं जो किसी को आने से रोक दे : टाइगर

Updated at : 30 Aug 2016 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार जदयू की जागीर नहीं जो किसी को आने से रोक दे : टाइगर

पटना : बिहार में जदयू के एक नेता के बयान के बाद सियासत तेज हो गयी है. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा नेताओं को बिहार में घुसने ना देने की बात कही उसके बाद पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने जदयू नेता पर हमला बोला […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में जदयू के एक नेता के बयान के बाद सियासत तेज हो गयी है. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा नेताओं को बिहार में घुसने ना देने की बात कही उसके बाद पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने जदयू नेता पर हमला बोला है. संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि बिहार किसी की जागीर नहीं जो कोई किसी को यहां आने से रोक दे. केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के सभी नेता यहां के धरती पुत्र हैं जिनका अपना व्यापक जनाधार है .

टाइगर ने जदयू प्रवक्ता संजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जदयू प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के नेताओं को राज्य में न घुसने देने की धमकी देकर टकराव को न्योता दे दिया है. जदयू प्रवक्ता को मालूम होना चाहिए कि भाजपा कार्यकर्ता चूड़ी पहनकर नहीं बैठें हैं. जदयू ने कोई भी बेजा हरकत की तो भाजपा उसका डटकर सामना करेगी और इससे जो स्थिति उत्पन्न होगी उसकी सारी जिम्मेवारी जदयू पर होगी .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन