ePaper

बिहार : स्वास्थ्य विभाग में 8 हजार पदों पर बहाली, जानें

Updated at : 03 Aug 2016 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : स्वास्थ्य विभाग में 8 हजार पदों पर बहाली, जानें

पटना : बिहार के वैसे युवाओं के लिये खुशखबरी है जो स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के इच्छुक हैं. बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर बहाली निकालने जा रहा है. जिसमें एएनएम के सात हजार पदों के अलावा ड्रेसर जैसे पदों के लिये 1300 सौ पदों को भरा जायेगा. इसके लिये विभाग ने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के वैसे युवाओं के लिये खुशखबरी है जो स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के इच्छुक हैं. बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर बहाली निकालने जा रहा है. जिसमें एएनएम के सात हजार पदों के अलावा ड्रेसर जैसे पदों के लिये 1300 सौ पदों को भरा जायेगा. इसके लिये विभाग ने बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग सूचना दे दी है. बिहार विधान परिषद में सदस्यों के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि राज्य में ड्रेसर के 1916 पद स्वीकृत हैं. मंत्री ने बताया कि फिलहाल ड्रेसरों की संख्या काफी कम है. संख्या के हिसाब से वह मात्र 329 हैं. इन पदों को भरने के लिये अधिसूचना आयोग को भेज दी गयी है.

स्वास्थ्य मंत्री ने विधान परिषद में परिषद सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों के भोजन की राशि दोगुनी कर दी गयी है. यह व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में लागू हो गयी है. मंत्री के मुताबिक अब अस्पताल में भरती मरीजों को भोजन के लिये पचास रुपये की जगह सौ रुपये का भोजन एवं नाश्ता मुहैया कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन