पटना के तीन कलाकारों ने रचा इतिहास, एनएसडी में चयन, कला के क्षेत्र में बढ़ाएंगे बिहार का मान

Updated:
विज्ञापन

अपराजिता, सैंटी व सौरभ की तस्वीर

Patna News: पटना के तीन युवा कलाकारों का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में चयन हुआ है. अपराजिता, सैंटी और सौरभ ने अपनी मेहनत से बिहार का नाम रोशन किया है. आगे पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट
Patna News:
राजधानी पटना के तीन होनहार रंगकर्मियों ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में चयन पाकर शहर और बिहार का नाम रोशन किया है. लगातार मेहनत और कठिन चयन प्रक्रिया को पार करते हुए अपराजिता कुमारी, सैंटी कुमार और सौरभ सागर ने यह बड़ी उपलब्धि कला के क्षेत्र में हासिल की है.

अपराजिता कुमारी की मेहनत लाई रंग

पश्चिमी लोहानीपुर की अपराजिता कुमारी ने असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी. पिछले प्रयास में अंतिम दौर तक पहुंचने के बाद भी चयन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार उन्होंने एनएसडी सिक्किम केंद्र में जगह बना ली. उनके प्रदर्शन को चयन प्रक्रिया में सबसे बेहतर माना गया.

सैंटी कुमार ने दिल्ली एनएसडी में बनाई जगह

किलकारी बिहार बाल भवन से थिएटर की शुरुआत करने वाले सैंटी कुमार ने एनएसडी नई दिल्ली में चयन पाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनके पिता ग्रिल की दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. सैंटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं और माता-पिता को दिया है.

सौरभ सागर ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी कला की राह

बहादुरपुर के सौरभ सागर ने इंजीनियरिंग छोड़कर रंगमंच को अपना करियर बनाया. लगातार पांच प्रयासों के बाद उन्हें एनएसडी सिक्किम में चयन मिला. उन्होंने कहा कि वे कला के माध्यम से समाज को संदेश देना चाहते हैं और नई दिशा में काम करना चाहते हैं.

बिहार का बढ़ा गौरव, कला जगत में नई पहचान

तीनों कलाकारों की सफलता से बिहार के कला जगत में खुशी की लहर है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में राज्य के युवा कलाकारों को प्रेरित करेगी और रंगमंच को नई दिशा देगी.

ALSO READ: पटना मेट्रो: जू से इनकम टैक्स तक 40 की जगह सिर्फ 7 मीटर में चलेंगे वाहन, बढ़ेगी सड़क की चौड़ाई

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन