पटना में पलटा कोल्ड्रिंक्स से भरा ट्रक, सड़क पर मची बोतलों की लूट, देखते ही देखते खाली हुआ माल

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ट्रक की तस्वीर

Patna-Fatuha Truck Accident: पटना के फतुहा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद स्प्राइट लदा ट्रक पलट गया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने बोतलें उठा लीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आगे पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन

पटना से इसके सिंह की रिपोर्ट
Patna-Fatuha Truck Accident:
पटना के बिहटा-दनियावां-सरमेरा एसएच-78 पर शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालक सुरक्षित बच गए.

स्प्राइट से भरा ट्रक पलटते ही मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलटे हुए ट्रक में स्प्राइट की बोतलें लदी थीं. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और स्थिति अफरा-तफरी में बदल गई.

ग्रामीणों ने लूट लीं स्प्राइट की बोतलें

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक में लदी स्प्राइट की बोतलें उठा लीं. देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान मौके से गायब हो गया. यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हुआ.

प्रशासन की देरी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के काफी देर बाद तक पुलिस या प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा. इसी कारण सामान की सुरक्षा नहीं हो सकी और स्थिति बेकाबू हो गई.

पुलिस जांच में जुटी, यातायात हुआ प्रभावित

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा.

ALSO READ: पटना के तीन कलाकारों ने रचा इतिहास, एनएसडी में चयन, कला के क्षेत्र में बढ़ाएंगे बिहार का मान

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन