ePaper

मोदी कैबिनेट से पांच की हुई विदाई, गिरिराज पर प्रधानमंत्री का भरोसा रहा कायम

Updated at : 05 Jul 2016 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट से पांच की हुई विदाई, गिरिराज पर प्रधानमंत्री का भरोसा रहा कायम

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी मंत्रिपरिषद का बड़ा विस्तार करते हुए 19 नये चेहरों को शामिल किया है.जिनमें कुछ दलित और ओबीसी नेताओं को शामिल किया गया है. साथ ही अगले साल उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यमें होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन राज्यों को तवज्जो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी मंत्रिपरिषद का बड़ा विस्तार करते हुए 19 नये चेहरों को शामिल किया है.जिनमें कुछ दलित और ओबीसी नेताओं को शामिल किया गया है. साथ ही अगले साल उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यमें होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन राज्यों को तवज्जो दी गयी है. वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निहाल चंद, रामशंकर कठेरिया, सांवरलाल जाट, मनसुख बसावा, मोहन कुंडारिया और जीएन सिद्धेश्वरा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उधर, बिहार कोटे के मंत्रियों में बदलावकीसंभावना जतायी जा रहीथी. इनमें गिरिराज सिंह का नाम भी शामिल माना जा रहा था. हालांकि आज इस संभावना पर फिलहाल विराम लगगया है.

इससेपहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संकेत दिया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल हो सकता है. हालांकि उन्होंने इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं बतायीथी.

बिहार कोटे के मंत्रियों में बदलाव होनेकी संभावनाभी जतायी गयी थी और उनमें से कुछ को पार्टी संगठन में भेजेजानेको लेकर चर्चागरमथी. इनमें गिरिराज सिंहका नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही थी. हालांकि आज कैबिनेट विस्तार के साथ इस मामले पर विराम लगता दिख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन