बिहार : ऑनलाइन भरे जायेंगे इंटर व मैट्रिक के फॉर्म

पटना: बिहार में इंटर और मैट्रिक के परीक्षा फाॅर्म अब ऑनलाइन भरे जायेंगे. बिहार बोर्ड इसके लिए सीबीएसइ पैटर्न को अपनाने जा रहा है. सीबीएसइ की तरह सभी कॉलेज और स्कूल को यूजर आइडी और पासवर्ड दिया जायेगा. प्राचार्य यूजर आइडी आैर पासवर्ड के माध्यम से अपने-अपने स्कूल और कॉलेज के छात्रों का परीक्षा फाॅर्म […]
पटना: बिहार में इंटर और मैट्रिक के परीक्षा फाॅर्म अब ऑनलाइन भरे जायेंगे. बिहार बोर्ड इसके लिए सीबीएसइ पैटर्न को अपनाने जा रहा है. सीबीएसइ की तरह सभी कॉलेज और स्कूल को यूजर आइडी और पासवर्ड दिया जायेगा. प्राचार्य यूजर आइडी आैर पासवर्ड के माध्यम से अपने-अपने स्कूल और कॉलेज के छात्रों का परीक्षा फाॅर्म भरवायेंगे.
इसमें उन्हीं छात्रों को शामिल किया जायेगा, जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ है. ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरने से गलत तरीके से इंटर अौर मैट्रिक की परीक्षा में छात्र शामिल नहीं हो पायेंगे. बोर्ड की ओर से जल्द ही अपनी वेबसाइट बना ली जायेगी. इसका काम बेल्ट्राॅन के माध्यम से चल रहा है. बोर्ड की वेबसाइट बनने के बाद 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन का काम पूरा होगा. इसके बाद परीक्षा फाॅर्म भी उसी प्रोसेस से भरा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




