Inter Result Scam : बिहार बोर्ड के पूर्व सचिव हरिहर नाथ झा गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2016 7:27 AM
पटना : इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 टॉपर्स घोटाला मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) के पूर्व सचिव हरिहर नाथ झा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि विशेष अनुसंधान टीम (एसआइटी) ने बुनियादी साक्ष्य के आधार पर इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 टॉपर्स घोटाला मामले में झा की संलिप्तता […]
पटना : इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 टॉपर्स घोटाला मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) के पूर्व सचिव हरिहर नाथ झा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि विशेष अनुसंधान टीम (एसआइटी) ने बुनियादी साक्ष्य के आधार पर इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 टॉपर्स घोटाला मामले में झा की संलिप्तता के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार झा को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
मनु महाराज ने बताया कि झा की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में बीएसइबी के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह, उनकी पत्नी और प्रदेश में सत्तासीन पार्टी जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा, वैशाली जिला स्थित विशुन राय कालेज के प्राचार्य बच्चा राय सहित गिरफ्तार कियेगये लोगों की संख्या 20 पहुंच गयी है.
बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 के कला संकाय में टॉपर रही रूबीराय और विज्ञान संकाय में टॉपर रहे सौरव श्रेष्ठ का विषय और विशेष ज्ञान से संबंधित साक्षात्कार एक टीवी चैनल पर प्रसारित किये जाने पर एक बार फिर प्रदेश की स्कूली शिक्षा की किरकिरी हुई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत छह जून को शिक्षा विभाग को निर्देश दिया था कि प्राथमिकी दर्ज कराकर पूरे मामले की पुलिस से त्वरित जांच कराई जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










