Godda: एडीआरएम ने किया गोड्डा स्टेशन का दौरा, एक माह में पूरा होगा वॉशिंग पिट का काम

गोड्डा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एडीआरएम
Godda: गोड्डा स्टेशन पहुंचे एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान वॉशिंग पिट निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और इसे एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
निरभ किशोर
Godda: मालदा मंडल के एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य ने गोड्डा स्टेशन का दौरा कर वॉशिंग पिट और सेफ्टी कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वॉशिंग पिट नहीं होने से गोड्डा से लंबी दूरी की दो ट्रेनों को मेंटेनेंस के लिए भागलपुर भेजना पड़ता है. वॉशिंग पिट एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद गोड्डा से नई ट्रेनें चल सकेंगी. उन्होंने माना कि सुबह गोड्डा से ट्रेनों का मेल नहीं मिलने से यात्री दुमका, देवघर, जसीडीह नहीं पहुंच पाते. पहले हंसडीहा में मेल मिलने से यात्री 11 बजे तक दुमका-जसीडीह पहुंच जाते थे.
प्लेटफॉर्म एक और दो पर लगेगा लिफ्ट
हंसडीहा से भागलपुर के लिए सुबह 10 बजे के बाद 2:30-3:00 बजे तक कोई ट्रेन नहीं है. 10:20 बजे की डीएमयू ट्रेन, गोड्डा-सियालदाह के पहुंचने से पहले ही हंसडीहा से खुल जाती है. इससे गोड्डा के लोग भागलपुर नहीं जा पाते. जबकि डीएमयू को अन्य स्टेशनों पर आधे-एक घंटे रोक दिया जाता है. एडीआरएम ने कहा कि शिकायत पर इसका समाधान किया जाएगा. एडीआरएम ने प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर लिफ्ट लगाने की भी बात कही. श्री मौर्य ने पास के अदानी पावर प्लांट के कोयला ढुलाई को लेकर एमजीआर रेलवे लाइन का भी निरीक्षण किया.
ये भी पढ़ें…
लाखों का पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन अबतक नहीं हुआ चालू
गोड्डा के मलियाचक गांव में चार साल बाद भी नहीं पूरी हुई पानी टंकी, ग्रामीणों को साफ पानी का इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










