बोआरीजोर प्रखंड के 111 छात्र-छात्राओं को वितरित की गयी साइकिल

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

साइकिल के साथ बच्चे. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोआरीजोर प्रखंड के सरकारी स्कूलों के 111 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई. इससे विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में अब काफी सुविधा होगी.

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के कुल 111 छात्र-छात्राओं के बीच मंगलवार को साइकिलों का वितरण किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. साइकिल मिलने से अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि राजकीय मध्य विद्यालय, बोआरीजोर के 47, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दलदली गोपालपुर के 50 तथा मध्य विद्यालय खीजुरिया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोलवा प्रधान टोला के कुल 14 छात्र-छात्राओं सहित कुल 111 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गयी.

विज्ञापन

दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना है. साइकिल मिलने से बच्चों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और वे नियमित रूप से विद्यालय जाकर बेहतर ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि अब विद्यालय आने-जाने में समय और श्रम दोनों की बचत होगी. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार भगत सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola