ePaper

बिहार : बक्सर में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला

Updated at : 19 Jun 2016 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बक्सर में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला

बक्सर : जिले की पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में तीन पुलिसकर्मी और एक सब इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक घटना राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले की पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में तीन पुलिसकर्मी और एक सब इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक घटना राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष पासवान अपने गांव पहुंचा हुआ है. उसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लियेउसकेगांव पहुंची. वहां पहले से मौजूद भारी संख्या में असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया.

हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना के मुताबिक अपराधी संतोष पासवान को पुलिस बहुत दिनों से तलाश रही थी.संतोषपासवान कई मामलों में मोस्टवांटेडहै. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिये उसके गांव पहुंची. खबर मिलते ही संतोष पासवान के समर्थकों के साथ असामाजिक तत्वआपसमें मिल गये और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया.

पुलिस कर रही है बड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस पर हमले की सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गये हैं. पुलिस पूरी प्लानिंग के साथ अब संतोष पासवान को गिरफ्तार करने की फिराक में है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस पर हमला करने वाले एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जायेगा. पुलिस सूत्रों की माने तो दोषियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन