लालू का दावा, बीजेपी को यूपी में मिलेगी हार

पटना : अपने स्वास्थ्य जांच के लिये मुंबई पहुंचे राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. लालू मुंबई में एशियन हार्ड अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने पहुंचे हैं. इस दौरान मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कितना हूं जोर लगा ले लेकिन यूपी में चुनाव जीत […]
पटना : अपने स्वास्थ्य जांच के लिये मुंबई पहुंचे राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. लालू मुंबई में एशियन हार्ड अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने पहुंचे हैं. इस दौरान मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कितना हूं जोर लगा ले लेकिन यूपी में चुनाव जीत नहीं सकती है. लालू ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे बहकावे में आने वाली नहीं है. लालू ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी वालों की ठग विद्या यूपी में नहीं चलेगी.
गौरतलब हो कि लालू दो साल पहले अपना हार्ट सर्जरी करा चुके हैं. उन्हें चेकअप के लिये मुंबई जाना पड़ता है. लालू ने कहा कि यूपी में बीजेपी चुनाव जीतने के लिये कमर कस रही है, लेकिन भाजपा को यूपी में हार का मुंह देखना पड़ेगा. बीजेपी यूपी में चुनाव जीतने के लिये काफी तैयारी कर रही है लेकिन उसे कुछ हासिल होने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




