ePaper

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

Updated at : 31 May 2016 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

पटना : बिहार से राज्यसभा और विधान परिषद के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिये भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह सहित दो अन्य उम्मीदवारों ने आज अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय, प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, पूर्व मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

पटना : बिहार से राज्यसभा और विधान परिषद के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिये भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह सहित दो अन्य उम्मीदवारों ने आज अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय, प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की उपस्थिति में बिहार विधानसभा सचिव एवं रिटर्निंग अफिसर रामश्रेष्ठ राय के समक्ष राज्यसभा के लिए गोपाल नारायण सिंह तथा विधान परिषद के लिए अर्जुन सहनी तथा विनोद नारायण झा ने आज अपना-अपना नामांकन दाखिल किया.

तीनों होंगे विजयी-भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने बताया कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार विधानसभा में संख्या बल के आधार पर हमारे तीनों उम्मीदवार विजयी होंगे. उल्लेखनीय है कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए प्रदेश में सत्तासीन महागठबंधन :जदयू-राजद-कांग्रेस: के चार उम्मीदवारों जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और आर सी पी सिंह तथा राजद की ओर से पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद की बडी पुत्री मीसा भारती एवं और उच्चतम न्यायालय के मशहूर वकील राम जेठमलानी ने अपन-अपना नामांकन पर्चा भरा था.

सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय

बिहार विधान परिषद की सात सीटों के लिए महागठबंधन के पांच उम्मीदवारों जदयू की ओर से गुलाम रसूल बलियावी एवं सी पी सिन्हा, राजद की ओर से एस एम कमर आलम एवं रणविजय सिंह तथा कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर अख्तर ने भी अपन-अपना नामांकन पर्चा भरा था.उल्लेखनीय है कि महागठबंधन के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार विधान परिषद के लिए एक अन्य उम्मीदवार के बारे में कल देर शाम अपना पत्ता खोलने की बात कही थी, पर उनकी ओर से अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं की गयी, जबकि नामांकन दाखिल करने के लिए आज आखिरी दिन था. नामांकन दाखिले के निर्धारित समय अपराहन तीन बजे तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किये जाने से अब सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है.

परिषद में दलों की दलीय स्थिति

बिहार विधान परिषद की रिक्त होने वाली इन सात सीटों में से वर्तमान में जदयू, भाजपा और राजद के पास क्रमश: चार, दो और एक सीट है. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन जदयू, राजद और कांग्रेस के क्रमश: 71, 80 एवं 27, राजग में शामिल भाजपा, लोजपा, रालोसपा एवं हम सेक्युलर के क्रमश: 53, 2, 2 एवं 1, तथा भाकपा माले के 3 और 4 निर्दलीय सदस्य हैं.

13 जून तक पूरी होगी प्रक्रिया

बिहार सरकार द्वारा गत 24 मई को प्रकाशित एक असाधारण गजट के अनुसार बिहार विधान परिषद की इन सात सीटों तथा राज्यसभा की पांच सीटें जोकि क्रमश: आगामी 21 जुलाई को एवं 7 जुलाई को रिक्त हो रही हैं, के लिए नामांकन, की अंतिम तिथि 31 मई, नामांकन पत्रों की जांच की तारीख एक जून और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 3 जून निर्धारित की गयी है. बिहार विधान परिषद की इन सात सीटों तथा राज्यसभा की पांच सीटें के लिए मतदान की तिथि क्रमश: 10 जून एवं 11 जून निर्धारित की गयी है. गजट के अनुसार बिहार विधान परिषद तथा राज्यसभा की इन सीटों के लिए निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा लिए जाने की अंतिम तारीख 13 जून निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन