राज्यसभा में सभी पांच होंगे निर्विरोध निर्वाचित, नामांकन आज भाजपा से जायेंगे गोपाल नारायण

पटना: राज्यसभा की पांच और विधान परिषद की सात सीटों पर चुनावी तसवीर साफ हो गयी है. सभी आशंकाओं व संभावनाओं को दरकिनार करते हुए जदयू ने जहां अपने दो मौजूदा राज्यसभा सदस्य शरद यादव अौर आरसीपी सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. वहीं, राजद ने मीसा भारती और सुप्रीम कोर्ट के […]
जेठमलानी अभी चारा घोटाले के कई मामलों में लालू प्रसाद के वकील हैं. राजनीतिक हलकों में मीसा को राबड़ी देवी के राज्यसभा में जाने के बाद उनकी सीट पर विधान परिषद में भेजे जाने की चर्चा थी. लेकिन, आखिरी क्षणों में सभी कयासों को दरकिनार करते हुए मीसा को उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी. तेज प्रताप व तेजस्वी के बाद मीसा संसदीय जीवन में आनेवाली लालू-राबड़ी परिवार की तीसरी संतान होेंगी. वहीं, गोपाल नारायण सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनने के बाद यह साफ हो गया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद किसी राजपूत नेता को नहीं मिलेगा. भाजपा में अब तक सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा के लिए सर्वसम्मत उम्मीदवार माना जा रहा था. विधान परिषद से रिटायर हो रही किरण घई सिन्हा भी इसकी दावेदार थीं. अब नामांकन के दो दिन बाकी रह गये हैं. कोई अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं होने की स्थिति में नाम वापसी के दिन तीन जून को सभी पांचों दलीय उम्मीदवारों काे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




