बिहार के मामले में राहुल, केजरीवाल क्यों हैं चुप्प : सुशील मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 8:37 PM
पटना : भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सोमवार को महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस भी सरकार की साझीदार है, इसलिए रोहित बेमुला की आत्महत्या पर हैदराबाद जाकर घड़ियाली आंसू बहाने और देश की बर्बादी के नारे लगाने वाले देशद्रोहियों के विचार स्वातंत्र्य की रक्षा में जेएनयू […]
पटना : भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सोमवार को महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस भी सरकार की साझीदार है, इसलिए रोहित बेमुला की आत्महत्या पर हैदराबाद जाकर घड़ियाली आंसू बहाने और देश की बर्बादी के नारे लगाने वाले देशद्रोहियों के विचार स्वातंत्र्य की रक्षा में जेएनयू जाने वाले राहुल गांधी को आज बिहार की सुध नहीं आ रही है.
भाजपा नेतानेसवाल करते हुए कहा कि रोहित बेमुला के भाई को सरकारी नौकरी देने वाले अरविंद केजरीवाल और बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान असहिष्णुता का हौव्वा खड़ा कर पुरस्कार लौटाने वाली कांग्रेसी-वामपंथी जमात आज कहां दुबक गयी है. क्या आज बिहार में एक छात्र की हत्या और पत्रकार को सरेआम गोलियों से भून कर जीने का अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी को नहीं छीना गया है.
सुशील मोदी ने कहा कि कानून के राज की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री बतायें कि घर से शराब की बरामदगी के समय ही एमएलसी मनोरमा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? फरार होने का मौका देकर क्या केस को इतना कमजोर नहीं बना दिया गया है कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल जाए,तीन दिन बाद भी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस क्या कर पाई है?
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहाकि अगर कानून का राज है तो अपहरण, छेड़खानी, बलात्कार, हत्या की धमकी देने वाले सत्ताधारी दल के आरोपित उन 13 विधायकों, सांसद व नेता के खिलाफ अब तक कौन सी कार्रवाई हुई है? बलात्कार के आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव के मामले में स्पीडी ट्रायल क्यों नहीं शुरू किया गया है? क्या आज बिहार में शराब से ज्यादा सत्ता का नशा सिर चढ़ कर नहीं बोल रहा है?
मोदी ने कहा कि विपक्ष, मीडिया व परिजनों के दबाव में पत्रकार हत्याकांड की सीबीआइ जांच पर सहमति देने वाले मुख्यमंत्री बतायें कि सीवान जाकर पीड़ित परिजनों का आंसू पोंछना तो दूर अब तक मुआवजे की घोषणा क्यों नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










