नीतीश ने जॉर्ज फर्नांडिस के बाद शरद यादव को भी किनारे लगाया : सुशील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2016 10:54 AM
पटना : बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आज ट्विट कर कहा कि इसके साथ क्षेत्रीय पहचान वाले एक और दल में राजनीतिक शक्ति का केंद्रीकरण पूरा हो गया. अब मायावती, ममता बनर्जी और लालू प्रसाद की तरह नीतीश […]
पटना : बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आज ट्विट कर कहा कि इसके साथ क्षेत्रीय पहचान वाले एक और दल में राजनीतिक शक्ति का केंद्रीकरण पूरा हो गया. अब मायावती, ममता बनर्जी और लालू प्रसाद की तरह नीतीश कुमार की जेब में भी एक पार्टी होगी.
नीतीश को किसी पर भरोसा नहीं
बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को न किसी दूसरे नेता पर भरोसा है और न पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की कोई चिंता. पिछली विधान सभा के आठ विधायकों को नीतीश विरोध की कीमत चुकानी पड़ी थी.
शरद को किनारे लगाया
उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने अंगुली पकड़कर राजनीति सिखाने वाले जार्ज के बाद शरद यादव को भी किनारे लगा दिया. उन्होंने 2009 में जार्ज को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं पाने दिया. शरद यादव को बड़ी मशक्कत के बाद अपमानजनक तरीके से राज्यसभा का टिकट दिया गया था.
महत्वाकांक्षा के शिकार हैं नीतीश
सुशील ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता जब भी नीतीश कुमार को राज्य की सेवा के लिए विशाल बहुमत देती है तब वे राष्ट्रीय राजनीति में जाने की महत्वाकांक्षा पर काम करने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










