ePaper

Bihar : बिहार विधानसभा में चायवाले के साथ पहुंचे तेजस्वी, PM मोदी पर साधा निशाना

Updated at : 16 Mar 2016 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar : बिहार विधानसभा में चायवाले के साथ पहुंचे तेजस्वी, PM मोदी पर साधा निशाना

पटना : लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘अपने चाय बेचने वाले की छवि की मार्केटिंग’ करने तथा इस काम लगे लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए आज बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक चाय […]

विज्ञापन

पटना : लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘अपने चाय बेचने वाले की छवि की मार्केटिंग’ करने तथा इस काम लगे लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए आज बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक चाय बेचने वाले को सम्मानित किया. बिहार विधानसभा में आज उक्त चाय विक्रेता मंगल राय की मेजबानी उपमुख्यमंत्री और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव ने की.

मंगल ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जो बिहार विधानसभा उपमुख्यमंत्री के साथ आये थे. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंगल ने आरोप लगाया कि उनके जैसे गरीब लोगों से पिछले लोकसभा चुनाव के पूर्व किये वादों को प्रधानमंत्री ने पूरा नहीं किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालाधन को देश में वापस लाये जाने पर यूं ही 15 से 20 लाख रुपये बैंक खातों में पहुंच जाने के वादे का आज भी इंतजार है. तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा गरीबों का ख्याल रखा है और मंगल राय को सम्मानित किया जाना उसी का हिस्सा है. उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के बहुचर्चित कार्यक्रम ‘चाय पर चर्चा’ के बारे में आरोप लगाया कि उक्त कार्यक्रम केवल ‘अपने चाय बेचने वाले की छवि की मार्केटिंग’ करने के लिए थी. इस अवसर पर चाय विक्रेता मंगल राय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पक्ष में कसीदे पढे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन