ePaper

मोदी डैसिंग, डॉयनामिक और एक्शन हीरो हैं : शत्रुघ्न सिन्हा

Updated at : 18 Feb 2016 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी डैसिंग, डॉयनामिक और एक्शन हीरो हैं : शत्रुघ्न सिन्हा

पटना : बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सुर एक बार फिर बदल लिये हैं. कन्हैया को लेकर बयानबाजी के बाद शत्रु को प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने उनसे इस्तीफा मांग लिया था. बिहारी बाबू नेट्वीट कर उसका जवाब दिया है. सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डैसिंग, डॉयनामिक और एक्शन हीरो करार देते हुए […]

विज्ञापन

पटना : बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सुर एक बार फिर बदल लिये हैं. कन्हैया को लेकर बयानबाजी के बाद शत्रु को प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने उनसे इस्तीफा मांग लिया था. बिहारी बाबू नेट्वीट कर उसका जवाब दिया है. सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डैसिंग, डॉयनामिक और एक्शन हीरो करार देते हुए लिखा है कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और उन्हें अपनी मातृभूमि से प्यार है. शत्रु ने कहा है कि बीजेपी उनकी पहली और अंतिम पार्टी है इसलिए छोड़ने का सवाल ही नहीं. बिहारी बाबू ने भारतीय संविधान में अपनी आस्था जताते हुए प्रधानमंत्री की तारीफ की है.

गौरतलब हो कि इससे पहले शत्रु ने ट्वीट कर कहा था कि कन्हैया ने कोई राष्ट्र विरोधी भाषण नहीं दिया है और ना ही उसने संविधान के विरोध में कुछ कहा है इसलिए उसकी गिरफ्तारी ठीक नहीं है. शत्रु का यह बयान आने के बाद बिहार प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए कहा था कि अगर उन्हें लगता है कि वह निर्दोष है तो उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उसके बाद अब शत्रु ने ट्वीट कर इसका जवाब दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन