बीजेपी सांसद ने की नीतीश की तारीफ, शत्रु पर बरसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2016 9:23 PM
पटना : बीजेपी के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद अब पार्टी के कार्यकर्ता नहीं रहे इनलोगों ने पार्टी के हित में आजतक कोई काम नहीं किया है. आर.के. सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में इन दोनों नेताओं पर जमकर बरसे और इन्हें पार्टी विरोधी करार दिया. […]
पटना : बीजेपी के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद अब पार्टी के कार्यकर्ता नहीं रहे इनलोगों ने पार्टी के हित में आजतक कोई काम नहीं किया है. आर.के. सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में इन दोनों नेताओं पर जमकर बरसे और इन्हें पार्टी विरोधी करार दिया. वहीं दूसरी ओर सिन्हा बिहार की वर्तमान हालात पर अपनी चिंता जाहिर की और मौजूदा स्थिति को बदतर बताया.
हालांकि सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुये कहा कि नीतीश कुमार एक नेकदिल इंसान हैं और उनकी छवि काफी साफ-सुथरी है. बीजेपी सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार एक विकास पसंद व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में बिहार जरूर तरक्की करेगा नीतीश कुमार पर जंगलराज को लेकर हो रहे हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये आर के सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










