BIHAR : नीतीश ने कहा, पैसे का अभाव नहीं, 7 निश्चय कीजिए पूरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2016 6:35 PM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बिहार विकास मिशन की पहली बैठक आज हुई. जिसमें मुख्यमंत्री के परामर्शी प्रशांत किशोर सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिशन की पहली बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि वे पैसे की चिंता ना करें. सरकार फंडिंग […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बिहार विकास मिशन की पहली बैठक आज हुई. जिसमें मुख्यमंत्री के परामर्शी प्रशांत किशोर सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिशन की पहली बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि वे पैसे की चिंता ना करें. सरकार फंडिंग करेगी और सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुट जायें. नीतीश कुमार ने सात निश्चयों को पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये.
नीतीश कुमार ने बैठक में अधिकारियों को 7 निश्चय का आउटपुट देने का निर्देश देते हुये पांच साल में काम पूरा करने का आदेश दिया. नीतीश ने यह भी निर्देश दिया कि मिशन में आउटसोर्स मामले में लागू रहेगा आरक्षण. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय सचिव के हाथों में रहेगी चयन की जिम्मेवारी. जरूरत के मुताबिक मिशन में जुड़ेंगे जानकार लोग. नीतीश कुमार ने साफ किया कि सरकार 7 निश्चयों के कार्यक्रम में पैसे का अभाव नहीं होने देगी और काम शुरू होने के बाद फंडिंग हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










