आज से 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा

Published at :24 Apr 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
आज से 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा

एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार से शुरू होगी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार से शुरू होगी. इस परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल तक पटना स्थित निर्धारित 22 परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा. यह परीक्षा बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा व समकक्ष कुल 1298 पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 13,024 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. प्रथम दिन शनिवार को दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. प्रथम पाली में सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में निबंध पत्र की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जायेगी. 27 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की परीक्षा होगी, जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. 29 अप्रैल को ऐच्छिक विषय की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. वहीं, 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन