केंद्र कर रहा अनदेखी : तेजस्वी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2016 7:38 AM

विज्ञापन

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर दर्ज मुकदमा की वापसी के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा िक भाजपा के नेताओं से पूछना चाहिए कि बलात्कार के आरोपी निहाल चंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है. लाल कृष्ण आडवाणी पीएम इन वेटिंग रहे गये, उसी तरह से सुशील मोदी सीएम इन वेटिंग रह […]

विज्ञापन
पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर दर्ज मुकदमा की वापसी के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा िक भाजपा के नेताओं से पूछना चाहिए कि बलात्कार के आरोपी निहाल चंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है. लाल कृष्ण आडवाणी पीएम इन वेटिंग रहे गये, उसी तरह से सुशील मोदी सीएम इन वेटिंग रह जायेंगे. इसलिए ही इनके पेट में दर्द हो रहा है. बिहार के लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे.
राज्य के भाजपा नेताओं के बहकावे में आकर ही केंद्र सरकार मरम्मति नहीं करा रही है. केंद्रीय मंत्री झारखंड में तो कई योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, पर बिहार को नजर अंदाज कर रहे हैं. हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में महागंठबंधन के नेता चुनाव प्रचार एक मंच से करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन