नेताजी फाइल मामला : नरेंद्र मोदी की मंशा पर नीतीश ने उठाये सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2016 8:07 PM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भाजपा पर आरोप लगाए कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के पीछे उसकी कोई छिपी हुई मंशा होगी. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विभिन्न विचारधाराओं के बीच ‘‘संघर्ष” को वह सामने लाना चाहती है. कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भाजपा पर आरोप लगाए कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के पीछे उसकी कोई छिपी हुई मंशा होगी. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विभिन्न विचारधाराओं के बीच ‘‘संघर्ष” को वह सामने लाना चाहती है. कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना देना नहीं है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुडी फाइलों को सार्वजनिक करने का मुख्य मकसद देश के स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न विचारधाराओं के बीच संघर्ष को सामने लाने का प्रयास करना है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने विभिन्न विचारधाराओं के साथ अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी.
कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के नायक महात्मा गांधी और उनके अनुयायियों ने ब्रिटिश राज के खिलाफ अहिंसा की विचारधारा से लडाई लडी जबकि नेताजी गरमपंथी धडे के थे. लेकिन सभी स्वतंत्रता सेनानियों का उद्देश्य देश को अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त कराना था. प्रधानमंत्री के विरोधी के तौर पर जाने जाने वाले कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था और वे राजनीतिक लाभ के लिए विभिन्न विचारधाराओं के बीच ‘संघर्ष’ कराने में रुचि रखते हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री और बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










